Advertisement
कोलार के नसीब में विकास की बात बेमानी होती जा रही है। नगर निगम द्वारा क्षेत्र के साथ सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है। जिसका खामियाजा क्षेत्र की तीन लाख आबादी को भुगतना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नगर निगम शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए स्मार्ट पार्किंग बनाने जा रहा है, लेकिन इस लिस्ट में कोलार का नाम नहीं हैं। जबकि यहां स्मार्ट पार्किंग की सख्त जरूरत है। क्योंकि यहां आबादी के लिहाज से पार्किंग बड़ी समस्या है। इसी प्रकार नगर निगम शहर के पार्क संवार रहा है, जिसमें नगर निगम स्वयं राशि खर्च करेगा। इसमें भी कोलार को नजरअंदाज किया गया।
अगर नगर निगम इसी प्रकार क्षेत्र के साथ अनदेखी करता रहा तो कोलार क्षेत्र विकास में काफी पिछड़ जाएगा। नगर निगम विलय के समय लोगों को काफी बड़े सपने दिखाए गए थे, उसमें अभी तक पंख नहीं लगे हैं। पानी, सीवेज, सड़क की बात छोड़ दें तो बस स्टॉप, सब्जी मंडी, पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुर्इं हैं। इस संबंध में एमआईसी सदस्य कृष्ण मोहन सोनी का कहना है कि शहर में पार्क विकसित किए जा रहे हैं, अभी तक कोलार से कोई प्रस्ताव नहीं आया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |