Advertisement
कोलार में रहने वाले प्राइवेट कंपनी में एरिया मैनेजर शेखर गव्हाड़े(30) की पत्नी सोनिया(25) को प्रसव पीड़ा होने पर पीएंडटी चौराहे स्थित हजेला हॉस्पिटल में एडिमट कराया गया था। वहां चेकअप के बार डॉ. रजनी हजेला को बेबी नार्मल नजर नहीं आया। उन्होंने सिजिरियन डिलेवरी की सलाह दी। गुरुवार दोपहर 12.6 बजे सोनिया ने बच्चे को जन्म दिया। इसका वजन 5.5KG है। सोनिया की यह पहली डिलेवरी है। शेखर अपने बच्चे के जन्म पर बहुत खुश हैं उनका कहना की मेरी पत्नी व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं मैं इस बात से बहुत संतुष्ट हूँ । डॉक्टर ने चेकअप के बाद ही बेबी का वजन ज्यादा होने की संभावना व्यक्त की थी।
हजेला हॉस्पिटल में 26 जनवरी को 5.5KG के बच्चे ने इस दुनिया में कदम रखकर MP में एक रिकॉर्ड कायम किया है। सोनिया(25) की यह पहली डिलेवरी है। आमतौर पर एक सामान्य नवजात का वजन 2.5-3 KG तक होता है।
डा. रजनी के मुताबिक, आमतौर पर ऐसी महिलाओं को शुगर होने की आशंका होती है। लेकिन जब हमने सोनिया का चेकअप किया, तो उसे कोई बीमारी नहीं निकली। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। वे डॉ. सोमशेखर वेल्लोरी के आब्जर्वेशन में हैं। संभवत: यह मप्र का पहला वजनी बच्चा है। सामान्यत: बच्चे का वजन जन्म के समय ढाई से तीन केजी तक होता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |