Advertisement
इंदौर में थाने के पास ही संचालित होने वाले बीबीसी कैफे के संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे पकड़ने गई लेकिन वह फरार हो गया। कैफे संचालक अपने यहां लड़का-लड़की को एक घंटे के लिए प्राइवेट केबिन देता है। इसके लिए उसने अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किया था।छत्रीपुरा थाने से महज 20 कदम की दूरी पर एक बीबीसी कैफे संचालित किया जा रहा था। जहां कपल को बैठने लिए एक घंटे के 99 रूपये लेकर केबिन की व्यवस्था की गई थी। इसका एक अश्लील वीडियो संचालक दीपेश पुत्र राजेन्द्र जैन ने इंस्टाग्राम की पोस्ट पर शेयर किया था। जिसे लेकर मामले में पुलिस को जानकारी लगी तो दीपेश के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की धारा 292 क के तहत केस दर्ज किया गया है।विज्ञापन यूट्यूबर आर्टिस्ट द्वारा बनाया गया था। जिसमें अश्लील इशारे करते हुए दोनों एक दूसरे को अकेले में मिलने वाली जगह की बात करते हैं। इसके बाद लड़की इशारे में उसे कहती है कि उसे एक कैफे पता है। जहां वीडियो में कैफे के अंदर के केबिन के वीडियो बनाए गए हैं। मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने जानकारी के बाद संचालक को थाने बुला भेजा। लेकिन वह कैफे पर ताला लगाकर फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। छत्रीपुरा थाने के पास जिस बिल्डिंग में बीबीसी कैफे पर कार्रवाई हुई है। वह क्षेत्रीय विधायक के खास समर्थक और ऑफिस का काम संभालने वाले व्यक्ति की है। पूर्व में बिल्डिंग का निर्माण होते समय यहां काफी विवाद हुआ था। लेकिन निगम कार्रवाई नहीं कर पाई थी। स्मार्ट सिटी रोड के समय यहां तोड़फोड़ को लेकर क्षेत्रीय बीजेपी नेता पांडे ने भी बिल्डिंग को कम तोड़े जाने को लेकर आरोप लगाए थे। शुरुआत से ही बिल्डिंग विवादों में रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |