Advertisement
कर्नाटक में चार दिन बाद 10 मई को वोटिंग होनी है। चुनावी कैंपेन के अंतिम समय में सभी दल मैदान में उतर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के सवदत्ती येल्लम्मा पहुंचे। उन्होंने वहां कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा - यह पार्टी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एजेंडे पर चलती है, सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है।कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उत्तर कर्नाटक के किसानों के साथ अन्याय किया। जब भी कांग्रेस सरकार आई इन्होंने किसानों पर गोलियां और लाठियां चलाईं। वहीं, हमारी डबल इंजन की सरकार हर साल 10,000 रुपया किसानों के अकाउंट में डाल रही है।कर्नाटक में शुक्रवार को शाह के 6 प्रोग्राम होने हैं। सवदत्ती येल्लम्मा के बाद शाह अथनी पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने रायबाग में रोड शो किया। उसके बाद वह चिकोडी सादलगा और यमकनमर्डी में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को 6.30 बजे बेलगावी नॉर्थ में रोड शो करेंगे। अमित शाह ने यहां अपने भाषण में कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने श्री राम को ताले में रखा, अब बजरंग बली का अपमान करने का काम किया। ये सब जनता देख रही है। यही नहीं इन्होंने बार-बार सावरकर का भी अपमान किया। उन्होंने शिवाजी महाराज को भुला देने की कोशिश की। कांग्रेस को इतिहास मालूम नहीं है।शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, राहुल बाबा, आप 10 जन्म जिंदा रहोगे तो भी सावरकर जी के बलिदान के 10वें भाग जितना भी नहीं कर पाओगे।शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस कभी वेलफेयर और डेवलपमेंट के बारे में नहीं सोचती बल्कि अपने स्वार्थों को पूरा करने में लगी रहती है। केवल मोदी जी ही कर्नाटक के लोगों का जीवन बदल सकते हैं। उनके नेतृत्व में ही कर्नाटक का विकास संभव है।कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कर्नाटक में सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है। तीसरी ताकत JDS की चिंता छोटे दलों ने बढ़ा दी है। ये दल इन तीनों दलों के चुनावी प्रचार काे खासा प्रभावित कर रहे हैं।राज्य में आम आदमी पार्टी, बसपा, उत्तम प्रजाकिया पार्टी, वामपंथी दल, कर्नाटक राष्ट्र समिति, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष जैसे छोटे दलों ने बड़ी संख्या में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। आप पिछले चुनाव में जहां सिर्फ 28 सीट पर चुनाव लड़ी थी इस बार 213 सीट पर लड़ रही है।बसपा का पिछले चुनाव में JDS के साथ गठबंधन था, लेकिन इस बार पार्टी अकेले 137 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस की असली चिंता कर्नाटक मूल के स्थानीय छोटे दल हैं। इसी तरह कल्याण कर्नाटक क्षेत्र (बेल्लारी) में भाजपा के विधायक रहे जी. जनार्दन रेड्डी की पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |