Advertisement
नगालैंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग अक्सर सोशल मीडिया पर दिलचस्प पोस्ट शेयर करने के लिए पहचाने जाते हैं। 4 मई यानी आज वर्ल्ड पासवर्ड डे है। इस पर उन्होंने पासवर्ड से संबंधित एक मीम ट्वीट किया है, जो वायरल हो रहा है।उन्होंने ट्वीट किया कि आज पासवर्ड डे पर बताएं कि कहीं अपना पासवर्ड ‘GirlfriendName123@’ के नाम पर तो नहीं रखा। अगर गर्लफ्रेंड के नाम पर ही रखा है तो उसे आज ही बदल दें। ऐसा करने से आपका पासवर्ड सुरक्षित हो जाएगा।26 अप्रैल को BJP नेता तेमजेन ने अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया। वह प्रोग्राम में पहुंचे थे, जहां पारंपरिक नृत्य चल रहा था। इसी दौरान तेमजेन भी डांस करने लगे। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बाबुराओ का नहीं, तेमजेन का स्टाइल है। नागालैंड में कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है... आओ कभी नागलैंग में। तेमजेन का डांस ये वीडियो और उसका कैप्शन लोगों ने खूब पसंद किया।तेमजेन ने 5 अप्रैल को एक फोटो शेयर की। इसके कैप्शन को लोगों ने खूब पसंद किया था। फोटो में तेमजेन पांच महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जिंदगी में हरदम हंसना जरूरी हैं! वैसे तो मैं बड़ा सख्त लौंडा हूं, पर यहां मैं पिघल गया। उनके इस पोस्ट को 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया था।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |