Advertisement
नगर निगम में अगले बजट की सरगर्मियां शुरू हो गई हैंं। नगर निगम के पुराने बजट से सबक लेकर मेयर इन काउंसिल अपना दूसरा बजट वास्तविक आंकड़ों के आधार पर तैयार करने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले वित्तीय वर्ष में 2016-17 में निगम ने 2100 करोड़ का बजट पेश किया था। इसमें निगम को विभिन्न स्रोतों से 800 करोड़ की आय होना प्रस्तावित था। वित्त वर्ष खत्म होने में एक महीने का समय बचा है। अब यह प्लानिंग की जा रही है कि इस बजट में जो काम बचेंगे, उन्हें अगले बजट में शामिल कर दिया जाएगा। बजट के पहले चरण में महापौर आलोक शर्मा और कमिश्नर छवि भारद्वाज अभी तक हुए कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसमें नवबहार सब्जी मंडी के प्रोजेक्ट को फाइनल कर दिया गया।
अगले बजट के लिए नगर निगम के वित्त विभाग ने सभी विभागों से आय और खर्च के प्रस्ताव मांगे हैं।इसके अलावा उद्यान शाखा से लेकर सफाई और अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों की पिछले बजट में जो राशि आवंटित की गयी थी उसकी भी समीक्षा की जा रही है। इस बातर पानी की सप्लाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेट और स्वच्छ भोपाल के साथ साथ ट्रैफिक कंट्राल मैनेजमेंट पर भी फोकस किया जा रहा है। निगम ने इस वित्त वर्ष में शहर के अलग-अलग स्थानों पर आरओ वॉटर प्लांट, हर जोन में महापौर एक्सप्रेस चलाने और नीलम पार्क के लेजर शो को फ्री करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। ये घोषणाएं कागजों तक ही सीमित हैं।
पानी की सप्लाई सबसे महत्वपूर्ण है। पेनसिटी वाटर रीज प्रोजेक्ट के तहत 149,55 करोड़ खर्च किए जाने थे। इसके अलावा स्मार्ट वाटर सप्लाई के लिए 75 करोड़ का अलग से बजट रखा गया था। इसके साथ ही कोलार ग्रैविटी तथा फीडरमेन बदलने के लिए Ñजो प्लान पिछले बजट में बनाया गया था उसकी समीक्षा की जा रही है।
निगम से सूत्रों का कहना है कि पिछले बजट में पांच करोड़ रुपए से छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण करने का काम करने की योजना थी। इसके अलावा लोगों को डूबने से बचाने केलिए जीवन रक्षक दल बनाने और लेक कंट्रोल रूम बनाया जाना था। बड़े तालाब में फाउंटेन और लगाने थे और उसके कैचमेंट एरियाका संरक्षण किया जाना था। इसके लिए बजट में 10 करोड़ का अलग से प्रावधान किया गया था। अब निगम की नजर झील सरंक्षण और पब्लिक सर्विस पर रहेगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |