Advertisement
कोलार में नगर निगम टैक्स वसूली में अव्वल है, लेकिन जहां मूलभूत सुविधाएं देने की बात आती है तो वह अपना पल्ला झाड़ लेती है। एक ओर पार्षद उन कॉलोनियों में भी विकास कार्य करा रहे हैं, जो नगर निगम के हेंडओवर नहीं हैं। दूसरी ओर सर्वधर्म डी सेक्टर स्थित खाली प्लॉट में वर्षों से सीवेज का गंदा पानी जमा है, जिसके कारण पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है। बच्चे गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। यह समस्या करीब पांच छह साल से बनी हुई है, रहवासियों ने इसकी गुहार पूर्व सांसद कैलाश जोशी, वर्तमान सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक जितेंद्र डागा और वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा से लगा चुके हैं, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है।
एक साल पहले विधायक रामेश्वर शर्मा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे, रहवासियों ने उनका घेराव कर समस्या का निदान करने की बात कही थी। शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि जिन कॉलोनियों का सीवेज बहकर यहां जमा हो रहा है, उन्हें नोटिस दिया जाए। प्लॉट मालिक को भी नोटिस दिया जाए। एक साल बीत गया, अधिकारी मौके पर आए, देखकर वापस चले गए।
किस बात की मिल रही सजा
स्थानीय निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि सीवेज का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिसके कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं, निगम अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। हमें किस बात की सजा मिल रही है, इसी प्रकार अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा कोई जनप्रतिनिधि नहीं है, जिससे यह गुहार नहीं लगाई हो।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |