Advertisement
WFI के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बाद आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे। जंतर-मंतर पर पहुंचते ही सबसे पहले वह पहलवानों के बीच बैठे और उनसे बातचीत की।इस दौरान सिद्धू ने कहा- यह जानना कि क्या सही है और क्या नहीं करना सबसे बड़ी कायरता है। एफआईआर में देरी क्यों हुई? प्राथमिकी को सार्वजनिक न करना यह दर्शाता है कि FIR हल्की है और शिकायतकर्ता की शिकायत की पुष्टि नहीं करती है। मंशा संदिग्ध है और मकसद अभियुक्तों की रक्षा करना है।उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस गैर जमानती है। अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?WFI के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। इस प्रदर्शन में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट जैसे बड़े पहलवान शामिल हैं। पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने बीते शुक्रवार को बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |