Advertisement
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इकलौते बेटे अनुज पटेल को ब्रेन स्ट्रोक के चलते अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे के इलाज के लिए सोमवार सुबह एयर एंबुलेंस से उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल शिफ्ट किया गया है। CM पटेल भी बेटे के साथ मुंबई पहुंचे हैं।37 साल के अनुज पटेल को रविवार दोपहर करीब तीन बजे ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद सीनियर डॉक्टर्स की सलाह पर आगे के इलाज के लिए अनुज को मुंबई हिंदुजा हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।अनुज पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। उनका अहमदाबाद में कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है।अनुज का हालचाल जानने आज सुबह राज्यपाल आचार्य देवव्रत और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी केडी अस्पताल पहुंचे थे। इन्हीं की मौजूदगी में ही अनुज को एयर एंबुलेंस से मुंबई भेजा गया। CM भूपेंद्र पटेल बेटे के साथ ही मुंबई रवाना हो गए।बता दें, आज गुजरात गौरव दिवस के मौके पर पूरे गुजरात में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। CM भूपेंद्र पटेल जामनगर के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी जगह अब राज्यपाल आचार्य और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश भाई पटेल कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |