Advertisement
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 की शुरुआत 10 मई से की जाएगी। 15 दिनों के इस अभियान में 16 विभागों की 67 सेवाओं को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर 22 तक सीएम जनसेवा अभियान चलाया गया था। इसी तर्ज पर 16 विभागों की कुल 67 सेवाओं को चुना गया है।कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने संबंधित विभागों को टीएल बैठक में ही रूपरेखा से अवगत करा चुके है। साथ ही अभियान में आवेदनों के निराकरण के संबंध में निर्देशित कर चुके हैं। अभियान 25 मई तक होगा। दो प्रमुख घटक निर्धारित है। पहले घटक में ऐसे सभी विभागों में जो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैं। जबकि दूसरा सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाना है।इसमें चालू खसरा/खतौनी की प्रतिलिपियां, अविवादित नामांतरण, बंटवारा करना, कानूनी बाध्यता के कारण स्थानीय निवासी व आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व जन्मतिथि आधार व समग्र नंबर में सुधार, नल कनेक्शन, हैंडपंप, नल सुधार, भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी, ट्रेड लायसेंस, विकास अनुज्ञा के समय सीमा का विस्तार, अविवादित संपत्ति का निराकरण आदि सेवाएं शामिल है .इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी, ऊर्जा, श्रम, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, विपणन बोर्ड, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा, उद्यानिकी और परिवहन विभाग की सेवाएं शामिल है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |