Advertisement
सिवनी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ किया गया है। जहां कलश शोभायात्रा निकाली गई। कथा वाचन व्यास पीठ श्री शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की ओर से किया जाएगा। श्रीमद भागवत महोत्सव का शुभारंभ महामाया मंदिर भैरोगंज से यश लॉन परतापुर रोड तक पांच सौ एक कलश की शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश शोभायात्रा महामाया मंदिर से अम्बिका चोंक ,सोमवारी चोंक होते हुए परतापुर रोड से आयोजन स्थल पहुंची।इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश रखा। शोभायात्रा में घोड़े, बैंड बाजे, आतिशबाजी, डी जे के साथ निकाली गई। जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पीठ श्री शैलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने उपस्थित रहकर सभी को शुभाशीष दिया।शोभायात्रा में कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष गोपाल सनोडिया, मुख्य यजमान खुमान सिंह लामटा, मंगल पटेल हिनोतिया, ज्ञान चंद सनोडिया, मोहन सिंह चंदेल,ददुआ पटेल, घनश्याम पटेल,जीवन लाल सनोडिया, शिव सनोडिया,मोहन लाल सनोडिया, कपिल सनोडिया, रमेश सनोडिया, मेहताब सनोडिया, बद्री सनोडिया, हीरालाल सनोदिया रामसिंह सनोडीया जितेंद्र सनोडीया राजू सनोडिया, चंचल सनोडिया, दादूराम सनोडीया बंडोल, कमलेश सनोदिया लामा ज्योति, आशा चंदेल, ज्योति सनोडीया, रुकमणी बाई, सरिता एवं बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |