Advertisement
गुजरात में आम आदमी पार्टी को फिर से बड़ा झटका लगा है। सूरत में AAP को झटका देते हुए उसके 2 और पार्षद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। अभी 6 दिन पहले ही 6 पार्षदों ने BJP जॉइन की थी। इस तरह अब AAP के सदस्यों की संख्या 27 से घटकर 15 रह गई है।फरवरी 2021 में सूरत नगर निगम चुनाव में ‘आप' ने शानदार प्रदर्शन किया था और 120 सदस्यीय नगर निगम में 27 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी थी। भाजपा को 93 सीटें हासिल हुई थीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।AAP की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया कि भाजपा उसके पार्षदों को लालच दे रही है और साथ ही धमका भी रही है। AAP पार्षद दीप्ति सकारिया ने विडीयो बयान में आरोप लगाया था कि उन्हें राज्य की राजधानी गांधीनगर में भाजपा के एक मंत्री के आवास पर आमंत्रित किया गया था, जहां उन्हें भाजपा में शामिल होने के बदले पैसों की पेशकश की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया, हमने जब से चुनाव जीता है, तब से ही हमें पेशकश की जा रही है। भाजपा पेशकश दे रही है और कई पार्षद इसके जाल में फंस रहे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के एवज में 50 लाख रुपए लिए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |