Advertisement
बालाघाट के दिव्यांग साथियों को नौकरी के माध्यम से सशक्त बनाने में जुटा दिव्यांग संगठन के जिलाध्यक्ष अमन नामदेव लगातार दिव्यांगों के लिए साथियों के साथ आवाज को बुलंद कर रहे है। एक बार फिर वे, दिव्यांग साथियों के साथ हाल में राज्यपाल के हस्ताक्षर से जारी शासन के ग्रुप-डी में आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती किए जाने का आदेश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ई-दक्ष से प्रशिक्षित हो चुके दिव्यांगों को कलेक्ट्रेट दर पर दिव्यांगों को विभागों में रखे जाने की मांग की।अमन नामदेव ने बताया कि जिले के शासकीय विभागों में योग्यतानुसार दिव्यांगों को कलेक्ट्रेट दर पर नौकरी पर रखे जाने की मांग को लेकर प्रगतिशील दिव्यांग कल्याण समिति के माध्यम से हमने दो बड़े आंदोलन किए। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से 6 दिव्यांग साथियों को शासकीय विभागों में रखे जाने की सहमति दी गई थी।जिसमें पांच लोगों को अस्पताल में नियुक्ति की दी गई लेकिन एक दिव्यांग साथी को महिला व बाल विकास विभाग में दिए जाने का आश्वासन अब भी अधूरा है। इस बार हम हाल में जारी किए गए आदेश के साथ पहुंचे और मांग की है कि ई-दक्ष से प्रशिक्षित हो चुके 66 लोगों को कलेक्टर दर पर नौकरी प्रदान की जाए।दिव्यांग कल्याण समिति ने अन्य विभागों में भी एजेंसी नियुक्त कर दिव्यांग जनों को रोजगार दिए जाने की मांग की है। दिव्यांग जनों ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द विभागों की एजेंसी नियुक्त कर सभी दिव्यांग जनों को कार्य दिए जाने की मांग की है।इस दौरान प्रगतिशील दिव्यांग कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष अमन नागदेव, जिला सचिव आबिद अली, विकास दीक्षित, मनोज खोंब्रागढे, प्रतीक चौहान, सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य व दिव्यांगजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |