Advertisement
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से 23 दिन पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो चुनावी रैली को संबोधित किया। पहली रैली बीदर जिले के भाल्की में और दूसरी रैली इसी जिले के हूमनाबाद में की।भाल्की में राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने 15 लाख रुपए का वादा किया था, 15 लाख रुपए आए क्या? इसलिए हमें BJP की तरह झूठे वादे नहीं करने चाहिए। कांग्रेस जो भी वादा करेगी, उन्हें सरकार बनते ही जल्द से जल्द पूरा करेगी। राहुल ने ये बातें बीदर जिले के भाल्की जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे भाल्की से चुनाव लड़ रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में अगर पहली बार किसी ने लोकतंत्र का रास्ता दिखाया तो वह बसवन्ना जी थे। आज पूरे हिंदुस्तान में RSS-BJP के लोग लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं। RSS-BJP के लोग हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैलाकर, बसवन्ना जी की सोच पर आक्रमण कर रहे हैं।भाल्की के तुरंत बाद बीदर जिले के हूमनाबाद में एक अन्य सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि PM मोदी हर जगह भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन कर्नाटक में 40% कमीशन, मैसूर सैंडल सोप भ्रष्टाचार, पुलिस सब इंस्पेक्टर भ्रष्टाचार पर वे चुप हैं। बता दें कि हूमनाबाद से राजशेखर बसवराज पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव से 24 दिन पहले रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलार में जनसभा को संबोधित किया। ये वही कोलार है, जहां राहुल ने मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। 23 मार्च को सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई और एक दिन बाद उनकी सांसदी चली गई।राहुल ने अपने संबोधन में एक बार फिर अडाणी मामले का जिक्र किया। कर्नाटक में भाजपा सरकार के 40% कमीशन का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उन्होंने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को दो साल तक 1500 से 3000 रुपए, महिलाओं को 2000 रुपए भत्ता और राज्य के हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |