Advertisement
भोपाल। राज्य शासन ने समस्त शासकीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के अवकाश घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम आदेश जारी किए कर दिए हैं।
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 15 जून 2023 तक एवं शिक्षकों के लिए 1 मई से 9 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का नवीन शैक्षणिक-सत्र 17 अप्रैल 2023 से शुरू होगा। इसके अलावा प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक दशहरा अवकाश, 10 नवंबर से 15 नवंबर 2023 तक दीपावली अवकाश एवं 31 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |