Advertisement
गायत्री शक्ति पीठ कनाड़िया का स्वर्ण जयंती महोत्सव शुरू हुआ। 16 अप्रैल तक ये आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आयोजन की शुरुआत के मौके पर बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा व शोभायात्रा के साथ की गई।गायत्री परिवार कनाड़िया ट्रस्ट की मेजबानी में गायत्री परिवार पांच दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव कनाड़िया स्थित गुरू धाम गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित किया गया है। महोत्सव के तहत प्रज्ञा पुराण कथा, विभिन्न संस्कार, पुस्तक मेले के साथ ही विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें गायत्री परिवार से जुड़े भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।गायत्री शक्ति पीठ कनाड़िया से जुड़े शंकर लाल शर्मा, सिद्धार्थ सराठे ने बताया कि गुरु ग्राम गायत्री शक्ति पीठ कनाड़िया द्वारा पीठ स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर समस्त मानव जगत के सुखी व निरोगी जीवन के लिए 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन बुधवार से 16 अप्रैल तक किया जा रहा है। बुधवार सुबह मंगल कलश कंकावती नदी तट स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर शक्ति पीठ पहुंचेगी। रोजाना शाम 6 बजे से संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा होगी।गुरुवार 13 अप्रैल को सुबह 5 बजे से सामूहिक ध्यान साधना व योग, देव पूजन, महायज्ञ, दोपहर में युवा संगोष्ठी व युग गीत, शुक्रवार 14 को ध्यान, योग, यज्ञ संस्कार, नारी सशक्तिकरण संवाद, शनिवार 15 को दम्पति शिविर, रविवार 16 को महायज्ञ की पूर्णा हुति होगी। वहीं इसके अलावा आयोजन स्थल पर ही पुंसवन, अन्न प्रासन, नामकरण, मुंडन, विद्या आरम्भ, यज्ञोपवीत, दीक्षा आदि संस्कार भी नि:शुल्क कराए जाएंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |