Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचें। वे गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के 113 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री का स्वागत किया। शाह को विद्या मार्तंड की उपाधि भी दी गई। इसके बाद उन्होंने दीक्षांत समारोह में 182 छात्रों को गोल्ड मेडल दिए। अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ में यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया।अमित शाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा उन्हें उम्मीद हैं कि अगली रामनवमी तक भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।अमित शाह ने कहा गुरुकुल कांगड़ी 100 साल से अपने सिद्धांतों पर चल रहा है। गुरुकुल कांगड़ी एक वटवृझ बनकर हमारी पुरानी शिक्षा पद्धति को दुनिया में फैला रहा है। इसने वैदिक शिक्षा की परंपरा को जिंदा रखा है।हरिद्वार में पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आठवें दिन बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ऋषिग्राम पहुंचे और चतुर्वेद पारायण यज्ञ में आहुति दी। आज रामनवमी के अवसर पर उन्होंने स्वामी रामदेव वीआईपी घाट पर 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा दिलाई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |