Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में आने वाले पर्यटकों को अब लियो भालू नजर नहीं आएगा। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। लियो भालू की उम्र 22 वर्ष थी।
जानकारी के अनुसार लियो भालू बीते आठ दिनों से बीमार था। उसका इलाज किया जा रहा था इसी बीच उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वन विहार में रविवार-सोमवार की रात लियो भालू ने अंतिम सांस ली। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा ने बताया कि अब पार्क में 19 भालू बचे हैं। इनमें से ज्यादातर उम्रदराज हैं।
लियो भालू को वर्ष 2008 में बिहार से वनविहार लाया गया था। इस भालू की मृत्यु 26-27 मार्च की दरमियानी रात्रि में अत्याधिक वृद्धावस्था के कारण से हुई। यह भालू पिछले एक हफ्ते से डॉक्टर्स की देखरेख में था। मृत्यु का प्रथम दृष्टया कारण वृद्धावस्था बताया गया। लियो भालू का पोस्टमार्टम डॉक्टर अतुल मिश्रा एवं डॉ कुलकर्णी के द्वारा किया गया तथा प्रोटोकॉल के अनुसार उसका दाह संस्कार किया गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |