Advertisement
रामनवमी के मौके पर इंदौर का रणजीत हनुमान मंदिर अलग ही रूप में नजर आएगा। मंदिर को जानकीनाथ की हवेली (फूल बंगला) का स्वरुप दिया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन से इस काम को करने के लिए कारीगर भी यहां पहुंच चुके है। जानकीनाथ की हवेली बनाने के लिए 800 किलो से ज्यादा फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा।रणजीत हनुमान मंदिर में जानकीनाथ की हवेली तैयार की जाएगी। इसे 400 किलो मोगरा, 300 किलो गेंदा, 200 किलो गुलाब और 1 हजार बंच कट फ्लावर से तैयार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जानकीनाथ की हवेली सजाने के लिए मधुरा-वृंदावन से सात लोगों की टीम मंदिर पहुंची है। वे आगामी रामनवमी तक मंदिर में ही रहेंगे और मंदिर परिसर के अंदर ही जानकी नाथ की हवेली तैयार करेंगे। इसमें लकड़ी, कपड़े और फूलों का इस्तेमाल होगा। जानकी नाथ की हवेली बनने का काम रामनवमी के पहले ही हो जाएगा। रामनवमी में भगवान राम का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे भगवान की आरती की जाएगी। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।रामनवमी के मौके पर भगवान को बासुंदी का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर में 100 से 150 किलो बासुंदी तैयार की जाएगी। रामनवमी पर सुबह सात दिवसीय अखंड रामायण जी स्थापित की जाएगी। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आएंगे। इसे लेकर भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |