Video
Advertisement
भोपाल में विकास के लिए जोनल बजट
भोपाल में विकास के लिए जोनल बजट
शहर के किस वार्ड में क्या समस्या और इसके समाधान पर कितना खर्च आएगा। इसे लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू की है। इसके लिए निगम जोनल बजट प्लान तैयार कर रहा है। निगम के ऑन रिकॉर्ड में संबंधित जोन और उसके वार्डों की समस्या का पूरा ब्योरा होगा।समस्याओं को दूर करने निगम वार्डवार सर्वे कराकर कॉलोनियों व बस्तियों में होने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार करा रहा है। इसमें कॉलोनियों से मिलने वाले संपत्ति और अन्य टैक्सों को भी शामिल किया जा रहा है। इसके आधार पर अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने और व नए निर्माण कार्यों की जानकारी शामिल है। जोनल अधिकारियों को फरवरी अंत तक बजट प्लान तैयार कर निगम प्रशासन को सौंपना है। इसके बाद प्लान को निगम के मुख्य बजट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी 15 जोन में यह काम शुरू हुआ है।अभी तक निगम प्रशासन पूरे शहर के लिए बजट तैयार करता था। इसके चलते पार्षद व जनप्रतिनिधियों की शिकायत थी कि जोनों के विकास कार्य छूट जाते हैं। जिनको बजट में शामिल किया जाना चाहिए।निगम के पास अभी से कॉलोनियों व बस्तियों में विकास कार्य संबंधी रिकॉर्ड होगा। इससे समस्या को लेकर लोगों को बार-बार शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। कार्य के टेंडर होते वक्त भी बजट आड़े नहीं आएगा।इसके साथ ही नगर निगम महापौर और अध्यक्ष कोटे की राशि बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। बजट में महापौर द्वारा 8 से 10 करोड़ रुपए तक के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा सकेगी। अभी तक यह राशि 5 करोड़ रुपए थी। इसी तरह अध्यक्ष कोटे की राशि बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव है। मेट्रो और मुख्यालय भवन के लिए राशि अलग से प्रस्तावित होगी। पार्षद कोटे में करीब 20 लाख की राशि होगी। नई परिषद का यह पहला बजट होगा।बजट प्लान खराब सड़कों का निर्माण ,अधूरी सड़कों को पूरा करना ,नालियों का निर्माण व मरम्मत ,पानी की लाइनों को बिछाना और मरम्मत ,सीवेज लाइन की स्थिति ,नियमित साफ-सफाई और कचरा कंटेनर , लोक परिवहन की व्यवस्था के लिए बन रहा है। आयुक्त, नगर निगम तेजस्वी एस नायक कहते हैं निगम जोनल बजट प्लान तैयार कर रहा है। इसको बजट में शामिल किया जाएगा।
Other Source 2016/05/08

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.