Advertisement
मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए खुशखबरी है। यहां बाघिन लैला ने चार शावकों काे जन्म दिया है। पहली बार इन चारों नए मेहमानों की तस्वीर सामने आई है। शावक अपनी मां बाघिन के साथ अठखेलियां करते नजर आए हैं। रोमांचित करने वाले इस नजारे को एक टूरिस्ट ने कैमरे में कैद किया है। STR ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई और चूरना क्षेत्र में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। बाघ, भालू, तेंदुआ, हिरण, बारहसिंगा, सांभर समेत अन्य वन्य प्राणियों और प्राकृतिक सुदंरता, हरे-भरे जंगल को देखने मप्र के अलावा गुजरात, राजस्थान, मुंबई समेत देशभर और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। गर्मी का सीजन होने से सैलानियों की संख्या में कमी आई है। शनिवार, रविवार को ज्यादा सैलानी यहां पहुंच रहे हैं।एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि पार्क में करीब डेढ़ महीने पहले बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। पार्क के लिए यह खुशखबरी है। बाघिन को स्थानीय स्टाफ लैला कहता है। उन्होंने बताया कि बाघिन पहले भी शावकों को जन्म दे चुकी है। पहली बार नए शावकों की तस्वीर टूरिस्ट ने कैमरे में कैद की है
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 3 साल पहले की गणना के अनुसार 50 बाघ-बाघिन हैं। गणना के नए आंकड़े जारी होना बाकी है। संभवतः टाइगर रिजर्व में बाघ की संख्या 60 के करीब होगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |