Advertisement
कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में बरस रहा है भक्ति रस
भोपाल। कोलार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन भागवत कथा में मृदुल कृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत भारत मां का आभूषण हैै। महर्षि वेदव्यास ने भागवत लिखकर भारत माता का अद्भुत शृंगार किया है। भागवत हमें जीने के सूत्र बताती है, यह मोक्षदायक ग्रंथ है।
आचार्यश्री मृदुलरकृष्ण जी महाराज ने बंजारी दशहरा मैदान पर भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि अगर मैं कहूं कि भागवत भारत माॅं का आभूषण है, गहना है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। हमारे ऋषियों-मुनियों ने -संतों ने ग्रंथ लिखकर भारत माता का श्रंगार किया है,महर्षी वेदव्यास ने तो श्रीमद्भागवत लिखकर भारत माता को हार पहना दिया है। श्रीमद््भागवत हमकों जीने के सूत्र प्रदान करती है, साथ ही यह मोक्षदायक ग्रंथ भी है। शुकदेव जी ने जब राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई थी उस समय परीक्षित महाराज ने अपने जीवनकाल में ही कथा को बैठकर सुना है और मोक्ष प्राप्त किया है। श्रीमद भागवत कहती है कि यदि कोई अधिकारिक वक्ता आपको श्रीमदभागवत कथा सुनाने जा रहे हो तो समझ लेना कि आपके भाग्य खुल गए हैं।
कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित भागवत कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी। यह कार्यक्रम 'कर्मश्री' अध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा और बांके बिहारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। कथा के पूर्व निकाली गई विशाल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, इसमें 15 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंदाकिनी मैदान से दशहरा मैदान तक गर्इं। भागवत कथा के पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और आयोजन समिति के प्रमुख व विधायक रामेश्वर शर्मा ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि भोपाल राजाभोज की नगरी है, भोज की नगरी में संस्कार बरसता है। हमें कथा का भरपूर आनंद लेना है तो कथा में डूब जाइए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |