Advertisement
नगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय फाग महोत्सव चल रहा है। इसके दूसरे दिन शनिवार को बाबा बैजनाथ का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद भक्त मंडल ने भगवान से फूलों की होली खेली। अबीर गुलाल लगाकर पूजन किया। इस महोत्सव के अंतर्गत रविवार को अंतिम दिवस यहां पर हरिहर मिलन होगा।भक्त मंडल ने ढोलक की थाप पर देर तक अबीर गुलाल और फूलों संग होली खेली। फाग गीतों पर भक्ति में चूर देर तक नाचते झूमते दिखाई दिए। भक्त मंडल के गिर्राज बंसिया ने बताया कि फागोत्सव के अंतिम दिवस परंपरा अनुसार हरिहर मिलन के साथ मनाया जाएगा। इस अद्भुत आयोजन में नगर के समस्त भक्त जनों को भक्त मंडल द्वारा आमंत्रित किया गया है।अंतिम दिन सुबह 7:30 बजे पंचामृत पूजन के बाद फागोत्सव प्रारंभ होगा और हरिहर मिलन का अद्भुत आयोजन किया जाएगा। इसमें बाबा बैजनाथ भगवान श्री कृष्ण का मिलन कराया जाएगा। फाग उत्सव में दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला एवं पुरुष मंदिर पहुंचे और बाबा के आंगन में फूलों के साथ बाबा को होली खिलाकर होली उत्सव मनाया।फाग महोत्सव में शनिवार शामनगर की खंडेलवाल कॉलोनी की महिला मंडल ने भी बैजनाथ मार्ग स्थित शिव मंदिर में महोत्सव मनाया। इस दिन महादेव का फूलों से श्रंगार करने के साथ महिला मंडल के द्वारा ढोलक की थाप पर देर तक फाग गीत गाए और अबीर गुलाल और फूलों से पहले भगवान के साथ होली खेली और फिर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गई। इस दिन फाग गीतों पर महिलाओं के द्वारा मस्ती में चूर देर तक नृत्य भी किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। अंत में महिला मंडल के द्वारा यहां भगवान की आरती की ओर फिर प्रसाद वितरण भी किया गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |