Video

Advertisement


प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह और राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
bhopal, Prime Minister, Amit Shah, birthday

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 64वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केन्द्रीय मंत्रियों, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश के मंत्री गण व अन्य राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है कि मध्य प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई। वह मप्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मध्य प्रदेश के विकास के प्रति आपकी लगन व समर्पण प्रशंसनीय है। आप इसी समर्पित भाव से प्रदेश की जनता के कल्याण के कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

 

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर पूरे मनोयोग के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश को नई बुलंदी तक पहुँचाया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करे।

 

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट किया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और प्रफुल्लित जीवन तथा दीर्घायु की मंगलकामना करता हूँ।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि लोकप्रिय राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! पतित पावनी माँ नर्मदा और बाबा महाकाल की कृपा आप पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

 

 

इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, स्मृति ईरानी, अनुराग सिंह ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, प्रहलाद जोशी, धर्मेन्द्र प्रधान, प्रहलाद पटेल, डा. प्रमोद सावंत, केशव प्रसाद मौर्य, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर धामी, हिमंत बिस्वा शर्मा, आरके सिंह, एन. वीरेन सिंह, डा. रमन सिंह, डा. रमेश सिंह, सी.पी राधाकृष्णन, प्रभात झा, डी.के अरुणा, प्रेम कन्दू, हितानंद शर्मा, डा. विनय सहस्रबुद्धे, कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा नेता पी. मुरलीधर राव, मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, लाल सिंह आर्य, पत्रकार रजत शर्मा समेत अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री चौहान को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से सभी को शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Kolar News 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.