Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को झूठ बोलने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि किसान, बेरोजगारों व महंगाई को लेकर हल्ला मचाने वाली कांग्रेस को तो इन मुद्दों पर बोलने का हक ही नही है क्योंकि वह तो चुनावी घोषणा पत्र में झूठ बोलकर पहले ही धोखेबाज़ी कर चुकी है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सच मे अजब कांग्रेस के गजब खेल है। कभी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ किसानों की चिंता करते दिखते है तो कभी दिग्विजय सिंह बेरोजगारों को लेकर सरकार को कोसते दिखते है। आज सभी काँग्रेसी नेताओं को किसान, बेरोजगार ओर महंगाई की चिंता हो रही है लेकिन जब प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी तब कांग्रेस सरकार ने क्या किया। कांग्रेस तो चुनाव में वचन देकर पलट गई। किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का वचन देने वालों ने एक भी किसान का कर्जा माफ नही किया।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस ने वादा किया था कि बेरोजगारों को 4 हज़ार रुपए हर महीने भत्ता देंगे। 15 महीने चली सरकार में एक भी बेरोजगार को भत्ता नही दिया। कायदे से हर बेरोजगार को 15 महीने में 60 हज़ार रुपए मिल जाना चाहिए थे।बेरोजगारो के नाम पर आज झूठे आंसू बहा रही इसी कांग्रेस ने लिखित में वादा कर बेरोजगारों के साथ छल किया। महंगाई को लेकर आज आंदोलन करने वाली कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भी कांग्रेस ने जनता से झूठ बोला। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करने का वादा किया था। लेकिन किया उसका उल्टा तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने घटाने की जगह वैट बढ़ा दिया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता पाना और फिर भूल जाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। जनता भी कांग्रेस की इस फितरत को अब अच्छे से समझ गयी है इसलिए वह कांग्रेस के बहकावे में नही आती है और आएगी भी नहीं चाहे काँग्रेसी कितने ही घडिय़ाली आँसू बहाते रहे।
Kolar News
2 August 2021
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|