भोपाल। प्रतिदिन एक पौधा रोपने के अपने संकल्प के क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जबलपुर स्थित सर्किट हाउस में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पौधारोपण की जानकारी साझा करते हुए लिखा ‘आज जबलपुर स्थित सर्किट हाउस में रुद्राक्ष का पौधा लगाया है। भोलेनाथ के अश्रुओं से उत्पन्न रुद्राक्ष को धारण करने से मनुष्य के समस्त दु:ख एवं समस्याओं का निवारण स्वत: होने लगता है। इससे दीर्घायु प्राप्त होती है और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है।