Video

Advertisement


पशुपालन मंत्री पटेल ने वृद्धाश्रम में मनाया मुख्‍यमंत्री चौहान का जन्मदिन
bhopal, Animal Husbandry ,Minister Patel ,celebrates Chief Minister Chauhan
भोपाल। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण और पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित 'आसरा वृद्धाश्रम' में मनाया। उन्होंने बुजु़र्गों से वार्तालाप कर उनकी समस्याएं जानीं और विभागीय अधिकारियों को वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्‍होंने बुजु़र्गों को फल भी वितरित किये। 
 
इस दौरान पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृद्ध एवं गुरूजनों का आदर सम्मान कर आर्शीवाद लेने की अच्छी परम्परा है, जो कई अन्य संस्कृतियों में नहीं दिखती। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान का पौध-रोपण का संकल्प हमारी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रदूषण से बचाएगा। कुछ वर्षों बाद यह संकल्प न केवल देश में बल्कि वैश्विक पर्यावरण के लिये सार्थक परिणाम देने लगेगा। पटेल ने वृद्ध आश्रम में पौध-रोपण किया। उन्‍होंने इसके पूर्व अपने शासकीय निवास पर भी आम का पौधा लगाया। 


Kolar News 5 March 2021

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.