Video

Advertisement


नेताजी के रास्ते पर चलकर देश को सक्षम और सशक्त बना रहे मोदी जी: विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, Modi ji is enabling , empowering country, Netaji
भोपाल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि अपनी ताकत पर विश्वास करो, उधार की ताकत देश और समाज के लिए सबसे ज्यादा घातक है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी के इन्हीं सूत्र वाक्यों को आत्मसात किया है और उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर देश को सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।
 
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती को पूरे देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। भोपाल में 7 नं. स्टॉप पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के समीप नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर नेताजी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक कृष्णा गौर उपस्थित थीं।
 
गांव, प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है और आज पूरा देश पराक्रम दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, देश की जनता और नौजवानों ने अपने गांव, क्षेत्र, प्रदेश और देश को आत्मिनर्भर बनाने का संकल्प लिया है। आज नेताजी की जयंती पर हमें यह सोचना होगा कि देश को आगे ले जाने में हमारी भूमिका क्या हो सकती है? किस तरह हम अपने बलबूते पर आगे बढ़ सकते हैं। शर्मा ने कहा कि देश-प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ ही मैं उस क्रांतिकारी नेता को नमन करता हूं, जिसने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
 
कांग्रेस के आंदोलनों से नहीं पड़ता किसानों को फर्क
शर्मा ने कांग्रेस के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही है। अपना अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद में कांग्रेस पार्टी किसानों के नाम पर आंदोलन कर रही है, लेकिन देश के किसानों को कांग्रेस के इन आंदोलनों से कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। देश के किसान बता चुके हैं कि वे कृषि कानूनों के समर्थन में हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं।


Kolar News 23 January 2021

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.