Advertisement
जानकारी के अनुसार घटना जिले के किल्लौद ब्लॉक के नांदियाखेड़ा ग्राम पंचायत के मामलोड़ा गांव की है। शनिवार सुबह सात बजे गांव में एक मकान के अंदर पांच लोग सो रहे थे, इसी दौरान अचानक मकान की एक कच्ची दीवार गिर गई। दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर गुलक्सा वहीद खान (20) और उसका भाई आरिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया, उन्हें मामूली चोट आई है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां भाई-बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घर की दीवार गिरने के पीछे का कारण खदान में किया गया ब्लास्ट बताया है। उनका कहना है कि घर से करीब गिट्टी की खदानें हैं। आए दिन वहां पर ब्लास्टिंग होती रहती है। इसके कारण घर की दीवार कमजोर हो गई।
Kolar News
23 January 2021
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|