Video

Advertisement


आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस सभी 28 सीटें जीत जाएः दिग्विजय सिंह
ashoknagar, Not surprisingly, Congress wins, all 28 seats,Digvijay Singh
अशोकनगर। मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों में जनता मन बना चुकी है और यह चुनाव जनता ही लड़ रही है। आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि सभी 28 की 28 सीटें कांग्रेस जीत जाए। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार देर शाम एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। 
 
दरअसल दिग्विजय सिंह यहां कांग्रेस प्रत्याशी आशा दौहरे को समर्थन जुटाने आये थे, वे देर रात्रि तक लोगों के बीच भी पहुंचते रहे, इस बीच पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा-कांग्रेस के बीच का सवाल जनता नहीं देख रही है, बल्कि खरीद-फरोख्त कर लोकतांत्रिक सरकार को गिराने का मुद्दा जनता देख रही है। 
 
उन्होंने कहा कि 1977 के दौरान उन्होंने भी चुनाव जीता था, इस दौरान जनता कांग्रेस से नाराज थी इसी प्रकार इन उपचुनावों में वही विपरीत स्थिति है और जनता भाजपा से नाराज है। इस कारण से आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि सभी 28 में से 28 सीटें कांग्रेस जीत जाए। 
ज्योतिरादित्य के भविष्य को लेकर एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा की चुनाव सामग्री में से ही सिंधिया गायब हैं तो आगे क्या स्थिति होने वाली है सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार जनता के वोटों से बनी थी, कमलनाथ सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली के बिल कम किए जिसका लाभ मध्यमवर्गीय परिवारों को मिला। पर वोटों से चुनी गई सरकार नोटों से गिरा दी गई। 
 
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाले अशोकनगर के पूर्व विधायक द्वारा दलित आदिवासी वर्ग के लोगों व अन्य लोगों पर किए गए जुल्मों की वे जांच कराकर न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। साथ ही कहा कि अशोकनगर को जिला बनाने की मांग उनके कार्यकाल में चली थी, वह उन्होंने पूरी कर अशोकनगर को जिला बनाया था तथा आगे भी अशोकनगर के विकास के लिए वे पीछे नहीं हटेंगे।


Kolar News 29 October 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.