Video

Advertisement


मध्यप्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का सपना पूरा करेंगेः उमाभारती
rajgarh,Will fulfill ,dream , making Madhya Pradesh ,number one state, Umabharati
राजगढ़। भाजपा की रीति-नीति के कारण आमजन पार्टी से जुड़ गया, लोगों के दिल में बस गई है भाजपा, हम सब मिलकर शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने का सपना पूरा करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विश्व का श्रेष्ठ देश बनेगा। कांग्रेस तो लंबे समय के लिए सत्ता से बाहर गई। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गुरुवार को सुठालिया के जीन मैदान में भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह पंवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। 
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसान, गरीब, मजदूर और महिलाओं के हित में किए गए कार्य सबके सामने है, जनता सब समझती है, वह किसी के बहकावे में नही आएगी, जो काम करेगा वही जीतेगा। उमा भारती ने कहा कि सभी के लिए एक समान शिक्षा, स्वास्थय और कानून व्यवस्था होगी तभी रामराज्य आएगा। सरकारी स्कूल और अस्पतालों की हालत किसी से छिपी नहीं है, ऐसे में इन सुविधाओं में बेहतर सुधार हो और सभी को एक समान सुबिधा मिल सके, सच्चे मायने में तभी रामराज्य होगा।
 

 उन्होेंने कहा कि कांग्रेस ने प्रलोभन और झांसा देकर सत्ता भले ही हासिल कर ली हो, परंतु जोर का झटका धीरे से लगा और कांग्रेस सरकार धराशाई हो गई, अब लगने लगा है कि कांग्रेस लम्बे समय तक सत्ता प्राप्त नही कर सकती। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क किया। इस मौके पर सांसद रोड़मल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव, पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व विधायक अमरसिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kolar News 29 October 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.