Video

Advertisement


केशुभाई का निधन गुजरात की राजनीति के एक युग का अंत : शिवराज
bhopal, Keshubhai
भोपाल। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए केशुभाई पटेल के निधन को गुजरात की राजनीति के एक युग का अंत बताया है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के करते हुए कहा कि - ‘गुजरात की राजनीति के एक युग का अंत! दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री केशुभाई पटेल का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।’
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट किया है कि - ‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री केशुभाई पटेल जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। गुजरात में भाजपा को मजबूत करने में उनका अहम् योगदान रहा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दे।’
 
वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता केशुभाई पटेल जी के निधन की दुखद सूचना से मन आहत है। वे एक कुशल संगठनकर्ता थे, जिन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’


Kolar News 29 October 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.