Video

Advertisement


भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्र का अपमान
कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्र का अपमान

राष्ट्र और राम की बात करने वाली भाजपा  के कार्यकर्ता खुद देश का सम्मान करना भूल गई है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए भोपाल भाजपा कार्यालय में रविवार को बूथ विस्तारक योजना की बैठक हुई। बैठक में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब सही तरीके से राष्ट्रगीत न गाने पर पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने उसे रुकवा दिया। इसके बाद दोबारा वंदे मातरम् का गायन हुआ। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैठक के बाद जब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से प्रदेश में विकास यात्राओं के हो रहे विरोध को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि कहीं ऐसा हुआ है तो वो भी हमारे लिए संजीवनी है।बैठक के पहले वंदे मातरम् गायन शुरू हुआ। सही तरीके से न गाने पर बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पदाधिकारियों को बीच में ही टोकते हुए रोक दिया। इसके बाद दोबारा राष्ट्रगीत का गायन किया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद बैठक में सन्नाटा पसर गया।कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा- जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान किया है वो निंदनीय है। मंच पर जो भी मौजूद थे उन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। प्रशासन बिना किसी दबाव के इन नेताओं पर कार्रवाई करे।बूथ विस्तारक योजना की बैठक के बाद जब वीडी शर्मा से विकास यात्रा के विरोध को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- 230 विधानसभाओं में से चार-छह जगह ऐसा हुआ भी है तो हमें अपडेट करने की जरूरत है। अगर कोई समस्या आई है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी है। हम इसे गलत नहीं मानते। ये अच्छा ही है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने वल्लभ भवन में बैठकर सरकार नहीं चलाई। मुख्यमंत्री अभी झाबुआ में हैं। वल्लभ भवन में बैठकर दलाली करने वाली सरकार नहीं है ये, जनता के बीच अकाउंटेबिलिटी के साथ काम करने वाली सरकार है। बता दें कि मध्यप्रदेश में चल रही विकास यात्राओं का आज समापन हो रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज झाबुआ और सीहोर जिले में समापन समारोह में शामिल होंगे।बूथ विस्तारक योजना की बैठक में वीडी शर्मा ने कहा, मेरा मानना है कि ऐसी कौन सी सरकार या दल है जो अकाउंटेबिलिटी के साथ जनता के बीच जाता है। ये भाजपा है, जो कहती है वो करती है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कौन लाभान्वित हुआ है और अगर कोई पात्र यदि छूट गया है तो उसे ऑन द स्पॉट लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है। विकास यात्राओं के माध्यम से हमारी सरकार लोगों के घर-घर जा रही है। लोगों को योजनाओं में जोड़ने का काम विकास यात्राओं में भाजपा की सरकार ने किया है।

 

Kolar News 26 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.