Video

Advertisement


मप्र में मदिरा पर गरमाई सियासत
bhopal, Politics heats, liquor in MP

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में नई शराब नीति पर सियासत गरमा गई है। पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के 'मदिरा प्रदेश' वाले बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आप (कमलनाथ) हमारा विरोध करें, लेकिन मध्यप्रदेश का अपमान न करें। प्रदेश के लिए तो आपके मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। शिवराज ने यह भी कहा कि कमलनाथ यहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। इधर, कमलनाथ ने भी गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि 'मदिरा प्रदेश' शब्द तो आप ही उपयोग में लाए थे। दिमाग पर जोर डालिए, सब याद आ जाएगा...।

 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बुधवार को छिंदवाड़ा में आबकारी नीति 2023-24 को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की छवि बदलकर 'मदिरा प्रदेश' की कर दी है। यहां राशन महंगा और शराब सस्ती है। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आई, तो शिवराज सरकार के खर्चों का श्वेतपत्र लाएंगे। इसी बयान पर गुरुवार को सीएम शिवराज ने पलटवार किया।

शिवराज बोले- कमलनाथ यहां की जड़ों से नहीं जुड़े

सीएम चौहान ने गुरुवार को कहा- 'कमलनाथ जी को मध्यप्रदेश की माटी, यहां के संस्कारों और यहां की संस्कृति से लगाव नहीं है। वो यहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। वो मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कह रहे हैं। यह मध्यप्रदेश, यहां की साढ़े 8 करोड़ जनता, संस्कृति और परंपराओं का अपमान है। मध्यप्रदेश के भोले-भाले लोग मेहनती, ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ और देशभक्त हैं। आप उनका अपमान कर रहे हैं।

 

मध्यप्रदेश का अपमान सहन नहीं करेंगे

सीएम ने कहा कि 'जनता को ऐसे आहत मत कीजिए। आपका विरोध हमसे है, तो आप हमें गाली दीजिए, लेकिन मध्यप्रदेश का अपमान सहन नहीं करेंगे। भाजपा सरकार ने जन भावनाओं और माता-बहनों के सम्मान को देखते हुए आबकारी नीति बनाई है। नशे को हतोत्साहित करने के लिए बनाई है। आपने उस समय फैसला किया था शराब ठेकेदार, उप दुकान खोल सकेंगे। उसकी राशि तय कर दी थी कि कितने करोड़ देकर उप दुकान खोल लेंगे। लाइसेंस के नियम को आसान करने की नीति कमलनाथ सरकार ने बनाई थी। आपने ऑनलाइन शराब बिकेगी, महिलाओं बहनों के लिए अलग से शराब की दुकान होंगी'।

 

आपकी नीति ठेकेदारों के लिए बनती थी

' सीएम ने कहा कि आपकी नीति ठेकेदारों के लिए बनती थी। दवाब में बनती थी, उनके हिसाब से बनती थी। भाजपा की नीति है नशे को हतोत्साहित करने के लिए, माता-बहन और बेटी के सम्मान को बरकरार रखने के लिए बनती है। इसलिए हमने तय किया कि हम सारे अहाते बंद करेंगे। मध्यप्रदेश के लिए तो आपके मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। आपने प्रदेश का अपमान किया है, जनता इसे सहन नहीं करेगी'।

 

Kolar News 23 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.