Video

Advertisement


गृहमंत्री ने कमलनाथ पर कसा तंज
bhopal, Home Minister ,taunted Kamal Nath

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश में नेताओं में जुबानी आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का काई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच छिंदवाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई जा रही है। इस वीडियो को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ की चुटकी ली है।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ना खाता ना बही, जो कमलनाथ कहें वहीं सही। पिता-पुत्र को मुख्यमंत्री-सांसद बनाने के लिए कांग्रेसियों का कसम खाने वाला वीडियो देखा। वाकई, एक उद्योगपति सेठजी कांग्रेस के अध्यक्ष क्या बने, लोकतंत्र का ही कबाड़ा हो गया। न संसदीय दल बोर्ड की अहमियत है और न ही विधायक दल की बैठक की कोई अहमियत है। वाकई, कमलनाथ जी ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बन कर पार्टी के अंदरुनी लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर दिया।

 

गौरतलब है कि बीते दिन छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेसियों को अजीबोगरीब शपथ दिलाई गई। कार्यकर्ताओं को हाथ खड़े कर कमलनाथ को मुख्यमंत्री और नकुल नाथ को सांसद बनाने के लिए शपथ दिलाई गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ मौजूद थे। बाद में कमलनाथ ने मीडिया के पूछे सवाल पर कहा कि मेरी मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। वहीं अब शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर भाजपा उन पर हमलावर हैं।

Kolar News 23 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.