Advertisement
सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ के बीच सवाल पर सवाल का सिलसिला जारी है। सीएम ने आज मीडिया से चर्चा में कहा कांग्रेस के झूठे वादे उजागर करना मैं अपनी ड्यूटी मानता हूं। फिर वो झुठपत्र बनाएंगे।CM ने कहा कांग्रेस ने कहा था कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करेंगे। महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को स्वरोजगार के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराएंगे। अब भाजपा की सरकार ने तो अभी रियायतें दी हैं। हम एसएचजी की महिलाओं को दो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देंगे। बाकी ब्याज हम भर रहे हैं। कमलनाथ जी आपने कहा था रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया था क्यों नहीं किया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट्स की लिस्ट को लेकर सीएम ने कहा ये खानदानी पार्टी है, मतलब कहीं मां बेटा, बहन और भाई बहन की पार्टी, पिता पुत्र की पार्टी है। दूसरों की जरूरत ही क्या है। कार्यकर्ता दरी बिछाएं और हम राज करेंगे।सीएम शिवराज सिंह चौहान के सवाल पर कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहिं सो तस फल चाखा। शिवराज जी, अपने कर्मों का हिसाब आदमी को यहीं देना पड़ता है। आपने झूठ का जो लाक्षागृह बनाया है, जनता उसे जल्दी ही भस्म में करने वाली है। आपने अपने झूठ पत्र में वादा किया था कि पुलिस बल में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों के लिए प्राथमिकता से भर्ती प्रक्रिया करेंगे। लेकिन महिलाओं की पुलिस में भर्ती तो दूर, हर तरह की पुलिस भर्ती को आपने विवादों में उलझा दिया है। आपका यह षड्यंत्र मध्यप्रदेश की मातृशक्ति कभी नहीं भूलेगी।
Kolar News
21 February 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|