Video

Advertisement


शुजालपुर में तबियत बिगड़ने से हुई पत्नी की मौत तो पति ने की ख़ुदकुशी
शुजालपुर में तबियत बिगड़ने से हुई पत्नी की मौत तो पति ने की ख़ुदकुशी

मध्यप्रदेश के शुजालपुर से एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी की मौत होने के बाद पति ने ख़ुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार आगर निवासी 21 वर्षीय संजना की शादी वर्ष 2021 में लॉकडाउन के दौरान शुजालपुर सिटी रायकनपुरा निवासी लखन जाटव के साथ हुई थी। लखन मकान बनाने के मिस्त्री का काम करता था। शादी को करीब डेढ़ वर्ष हुए थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। नगर पालिका के सरकारी क्वार्टर के पास बने निवास में अपने ही परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर को पेट दर्द की शिकायत होने पर संजना को दोपहर 4 बजे सिटी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. एके सोनी ने बताया कि महिला को उपचार दिया गया था। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत में आराम न होने पर सोनोग्राफी और अन्य जांच के लिए रात करीब 2 बजे 108 सरकारी एम्बुलेंस की व्यवस्था कराते हुए अस्पताल से शाजापुर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह देकर रेफर किया। जिस पर महिला के परिजनों ने अपने व्यक्तिगत साधन से रोगी को ले जाने की बात कही। वह अस्पताल से चले गए। सुबह करीब 4 बजे दोबारा महिला को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे और बताया कि तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल में परीक्षण के दौरान महिला मृत पाई गई। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाकर परिजन घर चले गए । वहीं पुलिस ने बताया कि मृतका संजना के देवर सुबह जब बाथरूम करने के लिए गए, तो करीब 6 बजे अपने बड़े भाई व मृतका के पति लखन को भी मकान की दूसरी मंजिल पर फंदे से झूलता पाया। पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी सिविल अस्पताल में भेजा गया। 

 

Kolar News 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.