Video

Advertisement


शुजालपुर में 49 लाख 14 हजार रूपए लागत राशि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन
शुजालपुर में 49 लाख 14 हजार रूपए लागत राशि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन

प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्राएँ लोगों के जीवन को समृद्ध और बेहतर बनाने का अभियान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आमजन को विकास कार्यों की जानकारी देने तथा ग्रामीणों को शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में विकास यात्राएँ निकाली जा रही है। इन विकास यात्राओं का उद्देश्य हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना है। यह बात स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार ने आज विकास यात्रा के 9वें दिन शाजापुर जिले की शुजालपुर विकासखंड के ग्राम चितौड़ा में विकास यात्रा का शुभारंभ कर कही। राज्यमंत्री परमार ने तिरंगा ध्वज फहराया तथा कन्याओं का पूजन भी किया।

 

 

राज्य मंत्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान शुजालपुर विधानसभा के ग्राम उण्डई में 49 लाख 14 हजार रूपए लागत राशि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन किया। इससे आसपास के ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। विकास यात्रा के दौरान राज्य मंत्री परमार ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं महान समाज सेविका 'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर महिला सशक्तिकरण हेतु 4 एमपी बीएन एनसीसी भोपाल द्वारा जवाहरलाल नेहरू शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित एनसीसी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया। आज की विकास यात्रा शुजालपुर विकासखंड के ग्राम चितौड़ा से प्रारंभ होकर ग्राम मगरोला से मायापुर होते हुए उण्डई पहुँची। राज्यमंत्री  परमार ने ग्रामवासियों द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार भी माना। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आमजन को शासकीय योजनाओं के लाभ लेकर अपने जीवन को सुलभ और बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। राज्य मंत्री परमार ने सभी ग्रामों में स्वच्छता, ऊर्जा साक्षरता, प्लास्टिक मुक्ति तथा नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।

 

Kolar News 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.