Video

Advertisement


साध्वी प्रज्ञा का कांग्रेस पर तंज कहा पूरे कुंए में ही मिली है भांग
साध्वी प्रज्ञा का कांग्रेस पर तंज कहा पूरे कुंए में ही मिली है भांग

साध्वी प्रज्ञा ने रामचरित मानस फाड़ने वाले मुद्दे पर कहा कि। भारत को आज़ादी तो मिल गई। लेकिन आज़ादी के बाद कई लोगों का DNA चेंज हो गया है। दिखने में तो लगते हैं, लेकिन होते नहीं है। और इससे ज़्यादा में कुछ नहीं कहूंगी। साध्वी ने मौलाना मदनी के बयान पर कहा कि। उन्होंने अपना बयान बदला है। और उन्हें बदलना पड़ेगा। प्रज्ञा ने कहा धर्म सिर्फ एक है, "सनातन धर्म" बाक़ी सब पंत है। मदनी क्या कहेगा ? भारत तो अनादि है। क्या कोई भारत का डेटऑफ़ बर्थ बताएगा। इनका धर्म है ही नहीं। प्रज्ञा ने कहा कि मदनी ने जाहिल शब्द का प्रयोग किया है। अपशब्द कहे है ,जिसकी सजा उन्हें ज़रूर मिलेगी। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के सेना को लेकर ट्वीट पर कहा कि। उस व्यक्ति की बात मैं इसलिए नहीं करती। क्युकी उन्हें  सिर्फ देश की बदनामी करवाने के लिए कांग्रेस ने स्थायी कर रखा है। बस मैं इतना कहूँगी देश की बदनामी ,देश का मनोबल कम करने के लिए , हमारी इंटेलिजेंस का मनोबल कम करने के लिए ,देश की सुरक्षा का मनोबल कम करने के लिए ,उस व्यक्ति को बैठा रखा है जो. हमेशा पट्टू जैसे बोलते रहते हैं। वही प्रज्ञा ने सोनिया और राहुल को सलाह देने की बात पर कहा कि। उनकी पार्टी में किसको सलाह दें ,पूरे कुंए में ही भांग घुली हुई है।   

 

 

सांसद प्रज्ञा ने कहा यहां के लोगों की एक ही डिमांड थी। कि इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर था ,और पुनः जगदीशपुर हो जाना चाहिए। मैने उस प्रांगण में वचन दिया था कि हां मैं यह करवाऊंगी। साथ ही यहां की जनता का एक बड़ा विश्वास था। उन्होंने कहा कि आप जीतोगे और ये काम आपके द्वारा ही होना है। और मैंने  उन्हें आश्वस्त किया था। आज जगदीशपुर का वैभव फिर से लौटा है। और देश में गुलामी का प्रतिक जो नाम रहा है। उसका अतिहास 300 साल बाद बदल गया। आज जगदीशपुर आज़ाद हो गया। यहां की जनता को बोहत बोहत बधाई। वहीं इस दौरान साध्वी ने कहा कि। हमने भोपाल में भी कई जगहों के नाम बदले है। और हमारे लोकसभा क्षेत्र में जितने भी क्षेत्र आते हैं। उनमें कुछ कलंकित नाम है। जो मुगलकाल से लगे आरहे हैं। उन्हें परिवर्तित करने के लिए हमारे पास लोगों के पत्र आ चुके हैं। और मैंने ये कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। वहीं किले मे काले कपडे और  बुरखा पहनकर आने वालों की रोक पर उन्होंने  कहा। किला ज़ब ढहता है तो कई कीड़े मकोड़े निकलते है। तकलीफ होती है मगर अब शुभ हो रहा है।      

Kolar News 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.