Video

Advertisement


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा झूठे है कमलनाथ
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा झूठे है कमलनाथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा। की कांग्रेस के झूठ को मैं रोज उजागर करने का काम करता हूं। जितने वादे ध्यान में आए वो सभी उन्होंने नोट करवाएं वचन पत्र में छाप दिए। जनता को उन्होंने प्रॉमिस तो कर लिया, लेकिन पूरे नहीं किए। उन्हीं में से आज एक में पूछ रहा हूं। कमलनाथ जी आपने किसानों से वादा किया था। की आधुनिक तकनीकी के आधार पर सब्जी, मसाला, औषधि, फसल एवं फूल उत्पादन आदि के लिए पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस की वर्तमान योजना के साथ छोटे आकार 1000 से 5000 वर्ग फिट की यूनिट लगाएंगे। तथा रियायती ब्याज दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराएंगे। सवा साल में कितनी यूनिट लगी और किस किसान को रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया। इसका तो जवाब दीजिए कमलनाथ। 

 

वहीं इस दौरान शिवराज सिंह चौहान से विकास यात्रा के बारे में सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि विकास यात्रा लगातार सफलता के साथ चल रही है। यह जनता की यात्रा है,आम जनता इससे जुड़ रही है। विकास यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। दतिया में विकास प्रवक्ता हमारे द्वारा नियुक्त किए गए हैं। जो जनता को हमारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हर जिले में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं है। यह  मध्य प्रदेश दर्शन है।  इसमें समाज सरकार और प्रशासन तीनों मिलकर काम कर रहे है। 

Kolar News 12 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.