Advertisement
प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर वार किया है। मिश्रा ने कहा कांग्रेस की सज्जन वाणी सुनी आप लोगों ने। सज्जन जी कमलनाथ के लिए षड्यंत्र का ज़िक्र कर रहे हैं। अब देखना यह है कि ,सज्जन सिंह किसका षड्यंत्र उजागर करते हैं। गृह मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि,सज्जन वाणी सुनी आप लोगों ने। सज्जन सिंह बहुत गंभीर और वरिष्ठ नेता है। और वे षड़यंत्र का जिक्र कर रहे हैं। कमलनाथ जी के लिए। वो जानते भी होंगे षड़यंत्र कौन कर रहा है। मुगल सल्तनत कांग्रेस स्थापित करने वाले जो लोग हैं। उन्होंने कांग्रेस स्थापित की थी। अब कमलनाथ उस पर काबिज हो गए हैं। और अब स्पष्ट करना चाहिए कि षड़यंत्र कौन कर रहा है। पूरा गुट कमलनाथ की जड़ें खोदने में लगा हुआ है। आगे देखना ये है कि ,किस का षड्यंत्र उजागर करते है।
Kolar News
9 February 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|