Video

Advertisement


मुख्यमंत्री शिवराज ने फिर सुनाई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को खरी खोटी
मुख्यमंत्री शिवराज की फिर सुनाई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को खरी खोटी

चुनावी साल है और नेताओं का एक दूसरे पर छींटा कसी का सिलसिला लगातार जारी हैं। एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को खरी खोटी सुना दी है। मुख्यमंत्री शिवराज फिर कमलनाथ पर बरस पड़े। उन्होंने कहा की कांग्रेस और कमलनाथ हताशा से ग्रस्त हैं। इसलिए अलग अलग बयान देते हैं। वहीं इस दौरान  शिवराज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए बजट 2023 की विशेषताएं बताते हुए कहा कि। रेल और इंजीनियरिंग तकनीकी क्षेत्र के लिए ये बजट अच्छा है। अधोसंरचना का विकास होगा। चौहान ने कहा मोदी जी गरीबों के लिए संवेदनशील हैं। गरीबों के मकान का बजट 69 हजार करोड़ किया गया है। और 45 लाख करोड़ का बजट, भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।  शहरी अधोसंरचना को लाभ मिलेगा। 1 डिस्ट्रिक्ट 1 प्रोडक्ट बहुत अच्छी योजना है। 10 हजार करोड़ वाली गोवर्धन योजना काफी सराहनीय है। शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा।,यह बजट 100 साल की परिकल्पना वाला बजट है। 

Kolar News 2 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.