Advertisement
पन्ना के किशोरगंज मोहल्ले में शनिवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को जानकारी मिली कि पन्ना के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ व उनकी पत्नी मीनू सेठ की सीने में गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों घर में अकेले थे और दोनों की हृदय के पास सीने में गोली लगी है।आम चर्चा है कि संजय सेठ ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से बड़ा बाजार स्थित व्यापारियों शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उनके घर के पास जमा हो गए। व्यापारी संजय ने गोली मारने के पहले वीडियो बनाया था, जिसमें आपबीती बताई थी। घटना शनिवार दोपहर 1 से 2 के बीच की बताई जा रही है।संजय सेठ ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें स्वेच्छा से अपना जीवन खत्म करने की बात कही गई है। इतना ही नहीं उन्होंने एक लिस्ट तैयार की है जिसमें सभी के लेनदेन की जानकारी लिखी है। धर्मराज मीणा (पुलिस अधीक्षक पन्ना) ने कहा कि गोली लगने से दंपती की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला घर का ही नजर आ रहा है। अभी हमारी जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे बढ़ेंगे। मामले पर मर्ग कायम कर लिया गया है।मृतक दंपति की दो संताने हैं इनकी पुत्री राशि से भोपाल में पढ़ती है तथा पुत्र अथर्व जो कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मामले के संबंध में बताया कि अभी कारण अज्ञात है। प्रथम दृष्टया यह मामला परिवारिक नजर आता है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Kolar News
31 January 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|