Advertisement
मध्यप्रदेश की पाक-कला और मटकी नृत्य की आज नई दिल्ली में भारत पर्व-2023 में अनूठी प्रस्तुति हुई। पोषक अनाज पर केंद्रित भारत पर्व के स्टूडियो किचन में मध्यप्रदेश के व्यंजनों- समा की खीर और राजगीर की पूड़ी की रेसीपी का सजीव प्रदर्शन हुआ। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय शेफ, इंदौर क्षेत्र सतीश पाठक की इस पाक-कला प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। मालवा के मटकी लोकनृत्य की भी भारत पर्व में आज मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उज्जैन से आए कृष्णा वर्मा के समूह द्वारा यह प्रस्तुति दी गई।
Kolar News
31 January 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|