Video

Advertisement


गृहमंत्री मिश्रा ने कहा सवाल किसान का करो तो जवाब खलिहान का देते हैं कमलनाथ
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा सवाल किसान का करो तो जवाब खलिहान का देते हैं कमलनाथ

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से सवाल के बारे में कहा कि ,सीएम जवाब कुछ करते हैं ,जवाब कमलनाथ कहीं का देते हैं। पूछो किसान का और जवाब आता है खलिहान का। वहीं उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बर्फ से खेलने के मामले पर कहा कि ,राहुल गांधी पूरे रास्ते में भ्रम फैलाते रहे और अंत में भी यही किया। कश्मीर में कांग्रेस की सरकार में आग बरसती थी। मोदी जी की सरकार में शांति की बर्फ बरस रही है। इस दौरान उन्होंने बड्डी केस ऐप पर कार्रवाई को लेकर कहा कि ,बड्डी केस एप लोन के माध्यम से लोगों से ठगी करने का काम करता है।  जिसके कनेक्शन थाईलैंड से हैं। जहां से पैसे भी ट्रांसफर किए जाते हैं। एक शिकायत रंजीत के द्वारा की गई थी। उस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। और सभी से यही अपील है कि। इस तरह के ऐप से बचे। और यदि ठगी का शिकार होते हैं। तो पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने पुलिस और सेना का आभार जताया है। जिसपर मिश्रा ने कहा कि किसी ने तो आभार की शुरुआत कि। मोदी जी और अमित शाह जी का तो आभार व्यक्त वह कर नहीं सकते। वहीं मिश्रा ने  अरविंद केजरीवाल के बयान पर तंज कस्ते हुए कहा कि पहले पंजाब पर आरोप लगाते थे। कि वहां से प्रदूषण फैलता है। अब पंजाब में उनकी सरकार बन गई तो गरीबों पर आ गए हैं। यमुना का प्रदूषण अभी तक दूर नहीं कर पाए। पहले अकेले मफलर बांध कर खांसते थे। अब पूरी दिल्ली खांस रही है। अखिलेश यादव के स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन पर गृहमंत्री ने कहा। तुष्टिकरण की राजनीति अखिलेश यादव करते हैं। हिंदू धर्म से जुड़े मामलों पर अखिलेश यादव जरूर समर्थन देते हैं। 

Kolar News 31 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.