Video

Advertisement


सीएम शिवराज की महिलाओं के हित में बड़ी घोषणाएं
सीएम शिवराज की महिलाओं के हित में बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर घोषणा की कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की जायेगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रूपये मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत् मिलता रहेगा। योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा। नर्मदा जयंती पर नर्मदपुरम के गौरव दिवस में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा घाट पर सपत्नीक नर्मदा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस पर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। यहाँ आधुनिक बस स्टेण्ड भी बनाया जायेगा।

 

 

नर्मदा जयंती व गौरव दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने करोड़ों रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का जल मंच से वर्चुली भूमि पूजन और लोकापर्ण किया। जिममें प्रमुख रूप से 11 करोड़ 26 लाख की लागत से निर्मित नवीन आयुक्त नर्मदापुरम के भवन का लोकापर्ण, 1 करोड़ 97 लाख की लागत से रामलीला मैदान के उन्नयन, 2 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं विभिन्न विकास कार्य तथा 5 करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले नगर के आडिटोरियम का वर्चुली भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां के जन्मोत्सव का अदभुद दृश्य है। अलोकिक छटा है। मां की कृपा बरस रही है। मां की दिव्यता भव्यता और असीम प्रेम झलक रहा है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा प्राचीन काल से है। प्राचीन काल में हमारे वेदों की रचनाएं हो गई थी। हमारे ऋषियों ने बसुदेव कुटंबकम की भावना का कार्य किया है। हम विश्व के कल्याण की कामना करते हैं। मां नर्मदा के जल को हम घर-घर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। मां के जल से बिजली बन रही है खेतों की सिंचाई की जा रही है।

 

 

 मुख्यमंत्री ने नागरिकों को पांच संकल्प दिलाए जिनमें जन्म दिन पर या वर्ष में एक बार पौध रोपण जरूर करें। नर्मदापुरम नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का प्रयास करेंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर ध्यान देंगे। नगर को नशा मुक्त बनाएंगे। वहीं पानी और बिजली को भी बचाएंगे। जल मंच पर पं सोमेश परसाई, पं गोपाल प्रसाद खड्डर, पं विनोद दुबे व अन्य आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की पूजन अर्चन व अभिषेक कराया गया। नर्मदा तट पर मां नर्मदा की महाआारती की गई। रंगारंग आतिशबाजी की गई। वीणा पानी नी संस्थान द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री चौहान ने अपना सर्वस्व न्‍योछावर कर प्रदेश को आकार देने का काम किया है। लोगों जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। नर्मदापुरम क्षेत्र के विकास कार्यों का वर्णन करे तो रात्रि कम पड़ जाएगी।

 

 

 

विधायक डॉ शर्मा ने कहा मां नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा भी है नर्मदावासियों पर तो मां नर्मदा की विशेष कृपा है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ष मां नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने नर्मदापुरम को अनेकों सौगात दी है जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि साढ़े 7 करोड़ की लागत से सेठानी घाट का मजबूतीकरण किया गया। 32 करोड़ की लागत से बने रसूलिया ब्रिज का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो गया है। 54 करोड़ की लागत से नर्मदापुल की सौगात प्राप्त हुई है जिसका काम जारी हैं। नर्मदापुरम को बाबई से जोड़ने वाले तवापुल के निर्माण के लिए भी 135 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार अन्य निर्माण कार्य की सौगात मुख्यमंत्री जी द्वारा नर्मदापुरम को दी जिसके लिए मुख्यमंत्री  चौहान का नर्मदापुरमवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं।

 

 

 

मुख्यमंत्री चौहान और अन्य अतिथियों के द्वारा जल मंच से मां नर्मदा का पूजन अर्चन अभिषेक और आरती के बाद सेठानी घाट के सामने वाले जोशीपुर घाट पर तथा एक नाव से रंगारंग आकर्षक आतिशबाजी की गई। नर्मदा जयंती महोत्सव व नर्मदापुरम के गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को लोकप्रिय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसके तहत सेठानी घाट पर भक्ति गायन के अंतर्गत स्वेता जोशी ने रोचक प्रस्तुति दी। जलमंच के समारोह के बाद रात्रि में लोककलाकार रानी खानम द्वारा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक भाव विभोर  हो गए । उसके बाद प्रसिद्ध कलाकार मृणालिनी शाह द्वारा नृत्य नाटिका, शीला त्रिपाठी द्वारा लोक गायन तथा पद्वम विभूषण प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। जिला प्रशासन के द्वारा नर्मदा जयंती और गौरव दिवस के उपलक्ष्य में सेठानी घाट सहित अन्य घाटों पर व्यापक तैयारियां की। जिसमें जगह जगह बेरीकेटस, लगाए गए। साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों के लिए उचित बैठक व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया

 

 

प्रमुख पर्व के अवसर पर शहर में पिछले अनेक दिनों से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी घाटों पर अनेक चौराहों व स्थानों पर विशेष सौंदर्यीकरण किया गया। लाईटिंग की गई। लोगों ने दीपावली की तरह  दीपक जलाकर गौरव दिवस उल्लास से मनाया गया। शहर तथा आसपास के अनेक घाटों पर नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन को ध्यान में रखकर पुलीस प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर पुलिस फोर्स लगाया गया। करीब 600 पुलिस जवान तथा 100 होमगार्ड के जवानों ने व्यवस्था संभाली।  शहर के हर चौराहे तथा प्रमुख मार्ग पर पुलिस को तैनात किया गया। प्रत्येक घाट पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात रहें। शाम के समय सर्किट हाउस घाट से मुख्यमंत्री चौहान  जलपरि से जल मंच की ओर पहुंचे। इस दौरान विशेष सुरक्षा बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के जल मंच पर पहुंचते ही हर हर नर्मदे हर का जयघोष गुंजायमान हुआ। यातायात व्यवस्था बनान के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर बेरीकेटस लगाए गए। जिनमें एसएनजी स्कूल के पास, एकता चौक के पास,सतरस्ता के पास, मोरछली चौके के पास, हलवाई चौक के पास, सराफा चौक, सुभाष चौक, शनि मंदिर के पास वेरीकेटस लगाए गए। साथ ही प्रार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई। विधि विधान से पूजन पंडित सोमेश परसाई ने कराया। वीनापाणी संस्थान के कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

 

Kolar News 29 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.