Advertisement
केंद्र और राज्य शासन द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के मालवा क्षेत्र में सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के लिए अनेक कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। नीमच जिले में 500 मेगावाट कुल क्षमता की तीन इकाइयों का कार्य चल रहा है। साथ ही आगर जिले में भी 550 मेगावाट की इकाइयों का कार्य जारी है। प्रमुख सचिव संजय दुबे ने शुक्रवार को नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में सौर ऊर्जा संयंत्र की साइड देखी। यहाँ 160 मेगावाट की एक और 170 मेगावाट की दो साइड पर कार्य चल रहा है। दुबे ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यहाँ से इस वर्ष अंत में बिजली मिलने लगेगी। दुबे ने गांधी सागर जल विद्युत गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी सागर में नीमच, मंदसौर, रतलाम जिले के बिजली अधिकारियों की मीटिंग भी ली। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह, उज्जैन के मुख्य अभियंता बी.एल. चौहान, तीनों जिलों के अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर आचार्य, एस.के. पाटिल, एस.सी. वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रमुख सचिव दुबे शनिवार को आगर जिले के सौर ऊर्जा उत्पादन की साइड का भी निरीक्षण करेंगे।
Kolar News
28 January 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|