Video

Advertisement


मुख्यमंत्री चौहान ने की जबलपुर के गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री चौहान ने की जबलपुर के गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम जनता का अभियान बने। जनता के सहयोग से गणतंत्र दिवस के पूर्व विशेष अभियान चला कर विकास कार्य और जन-कल्याण के लिए कार्यक्रम हों। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जबलपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार उपस्थित थे। सांसद राकेश सिंह, कमिश्नर और कलेक्टर जबलपुर से बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जबलपुर शहर सहित जिले का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में स्मार्ट सिटी के कार्य तेज गति से चलें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास और जन-कल्याण कार्यों के लिये अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर करने की पूरी तैयारी कर ली जाए। मैं स्वयं निरीक्षण करने जबलपुर आऊँगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पूर्व जब मैं आऊँगा तो नागरिकों के साथ भी बैठक करूँगा। नागरिकों को जोड़ कर विकास और जन-कल्याण के कार्य किए जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर जबलपुर से गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी ली। बताया गया कि 15 दिवसीय विशेष अभियान 10 से 25 जनवरी तक चलेगा। समस्त शासकीय भवनों की मरम्मत, पुताई एवं सौंदर्यीकरण होगा। सड़कों का सुधार कार्य होगा और विभिन्न गतिविधियाँ होंगी।

Kolar News 8 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.