Video

Advertisement


नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सीएम ने की समीक्षा
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सीएम ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पंप हाइड्रो स्टोरेज साइट्स को चिन्हित कर परियोजना लगाने की कार्रवाई तेजी से करें। प्रदेश में पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा नीति -2022 में भंडारण परियोजनाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसमें पंजीकरण-सह-सुविधा शुल्क, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, ऊर्जा विकास उपकर, निजी भूमि की खरीदी पर स्टांप ड्यूटी, व्हीलिंग शुल्क एवं शासकीय भूमि की खरीद में नियमानुसार रियायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि पंप हाइड्रो स्टोरेज साइट को केवल प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया के आधार पर आवंटित किया जाएगा। राज्य शासन के स्वामित्व वाले जलाशय पर पंप हाइड्रो स्टोरेज विकसित करने का अनुरोध प्राप्त होने पर राज्य शासन द्वारा केंद्रीय और राज्य इकाई को केस-टू-केस आधार पर आवंटन और विकास के लिए विचार किया जाएगा।

 

Kolar News 4 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.