Advertisement
उमा भारती ने कहा, राहुल गांधी यदि भारत जोड़ने काे लेकर सिंसियर (गंभीर) हैं ताे वे पाक अधिकृत कश्मीर को जोड़ें। भारत को जोड़ने में एक चीज शेष है, वो है पीओके यानी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा- इस यात्रा को पीओके तक ले जाइए। उसे जोड़कर ही वापस लौटिए, नहीं तो मत लौटिए उधर ही रहिए। शराबबंदी काे लेकर कहा- लोग शराब नहीं, देशी गाय का दूध पीएं। मधुशाला नहीं, गौशाला खोलें। उन्होंने शराब नीति में बदलाव की भी बात कही है। उमा ने जल्द ही मध्यप्रदेश में नई शराब नीति लागू होने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जो नीति घोषित हुई थी। उसमें कई खामियां थीं। शिवराज सिंह चौहान का बड़प्पन था कि उन्होंने इसे खुलेआम स्वीकार किया।
Kolar News
2 January 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|